फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies due to high tension wire

हाईटेंशन तार की जद में आने से राजमिस्त्री की मौत

Sun, 22 Mar 2020 08:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to high tension wire
हाईटेंशन तार की जद में आने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन

मकान के ऊपरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहा था नागेंद्र
मकान स्वामी भी झुलसा, चल रहा है उपचार
सूचना पर पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगंज। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बंका (खास) में एक मकान के ऊपरी मंजिल पर प्लास्टर का काम करते समय एक राजमिस्त्री हाईटेंशन तार की जद में गया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि मकान स्वामी गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मालूम हो कि पट्टीगढ़ दलित बस्ती निवासी हरिश्चंद्र राम का पुत्र नागेंद्र राम (25) राज मिस्त्री का काम करता था। रविवार को वह बंका (खास) निवासी मोहम्मद हफीज शाह के मकान के ऊपरी मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहा था। इसी दौरान शाम को करीब चार बजे काफी नजदीक से गुजरे हाईटेंशन तार की जद में आकर चिल्लाने लगा। यह देख मकान स्वामी मोहम्मद हफीज शाह उसे छुड़ाने लगे तो वह भी चिपक गए। पास ही खड़े हफीज शाह के पुत्र ने डंडा से ढकेलकर दोनों लोगों को छुड़ाया। जानकारी होते ही मौके पर पास-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। लोगों की मदद से आनन-फानन में परिजन दोनों को कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां चिकित्सकों ने नागेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि मो. हफीज शाह का बहादुरगंज में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वेदप्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed