फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth beaten to death with sticks on suspicion of theft, father injured

Ghazipur News: चोरी के शक में युवक की लाठी से पीटकर हत्या, पिता घायल

Fri, 12 Jul 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death with sticks on suspicion of theft, father injured
शादियाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कोईरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह चोरी के शक में पड़ोसी दो सगे भाइयों ने लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के पिता को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले कोईरी गांव निवासी सतीश कुशवाहा और गुड्डू कुशवाहा के घर कोई चोरी की नीयत से गया था। घर पर मौजूद एक किशोरी का हाथ पैर बांध दिया था। हालांकि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। किशोरी का कहना था कि घर में घुसने वाले युवक मुंह पर कपड़े बांधे थे। हुलिया के आधार पर परिवार के लोगों को पड़ोसी दिनेश कुशवाहा (26) पर शक हुआ। दिनेश बृहस्पतिवार को बाजार स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। इस दौरान सतीश और उसका भाई गुडडू वहां पहुंचे। आरोप है कि वे दिनेश को पकड़कर अपने घर ले गए। वहां पूछताछ के दौरान बेरहमी से दिनेश को लाठी-डंडे से पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर दिनेश के पिता रामदरश बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उनकी भी पिटाई कर दी। परिवार के लोग पिता-पुत्र को किसी तरह उठाकर थाने ले गए। वहां से निजी चिकित्सक के पास दोनों को ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दिनेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का इलाज कर घर भेज दिया गया। मृतक के भाई संतोष कुशवाहा ने सतीश कुशवाहा और गुडडू कुशवाहा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। साथ ही फरार दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन

---------
घटना की जानकारी होने पर एएसपी सिटी मौके पर गए थे। मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।- ओमवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे तक तड़पता रहा दिनेश, तमाशबीन बने रहे लोग
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के कोईरी गांव में बृहस्पतिवार की पिटाई से हुई दिनेश कुशवाहा आधे घंटे तक घटनास्थल पर तड़पता रहा और आसपास के लोग दूर से ही तमाशा देख रहे थे। वे विवाद में फंसने की डर से न तो बीच-बचाव करने पहुंचे न ही पुलिस को फोन से जानकारी दी। चिकित्सकों का कहना था कि दिनेश समय से अस्पताल आया होता शायद उसकी जान बच सकती थी।

दिनेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक वह बहुत सीधा था। कोई भी कुछ काम देता वह कर देता था। इसके चलते लोग उसे काफी मानते भी थे। घटना के बाद हर कोई दु:ख और गुस्सा जाहिर कर रहा है। लेकिन, घटना के समय कोई बीच-बचाव करना उचित नहीं समझा। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी सतीश कुशवाहा पशुपालन और बर्फ की फैक्ट्री चलाता है। जबकि उसका भाई गुड्डू कुशवाहा छत्तीसगढ़ में रहता हैं। वो इन दिनों घर आया हुआ है। दोनों भाइयों ने मिलकर जब चाय की दुकान पर सुबह आठ बजे दिनेश को अपने साथ ले गए तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि वे इस तरह से वारदात को अंजाम देंगे। यही नहीं, जब दिनेश पिटाई से चीख-चिल्ला रहा था तो आसपास के लोग भी बीच-बचाव करने नहीं आए। हालांकि बेटे की आवाज सुनकर रामदरश कुशवाह (70) पहुंचे। लेकिन, आरोपियों सगे भाइयों ने उनकी भी पिटाई कर दी, जिससे वो घायल हो गए। वहीं, उनका बेटा जमीन पर पड़ा रहा। लोग तमाशबीन बने रहे। आधा घंटे बाद घटना स्थल से 500 मीटर दूर स्थित थाने पर घटना की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण किसी तरह से घायल को लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस जब तक दिनेश को लेकर अस्पताल पहुंची। देर हो चुकी थी, अधिक रक्तस्राव होने और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीकैमरे से फुटेज को भी कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed