फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth arrested with 31 fake notes of Rs 500

Ghazipur News: 500 रुपये के 31 जाली नोट के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 31 fake notes of Rs 500
गाजीपुर। करंडा इलाके में 500-500 रुपये के जाली नोट खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। 50 फीसदी लाभ पर जाली नोट खपाने में लगे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जाली नोट से मीट खरीदने के बाद एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में फ्यूल भरवा रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 500-500 रुपये के 31 नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन

करंडा थानाक्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव निवासी संजय वर्मा (42) जाली नोट खपाने वाले गिरोह से मिला था। वह सात मई की रात 500 रुपये का जाली नोट लेकर पहले एक मीट की दुकान पर गया। वहां से मीट खरीदने के बाद पेट्रोल पंप पर पहुंचा और अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया। नोट जाली होने के शक पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से उसकी कहासुनी हो गई। कर्मचारी ने अपने मालिक को बताया तो उन्होंने इसकी खबर डायल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पूछताछ में जाली नोट खपाने वाले गिरोह का पता चला। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसने गांव के ही सुनील गुप्ता से यह नोट लिया है, जिन्होंने कहा था कि रुपये को चलाओ जितना चलेगा उसका लाभ 50-50 प्रतिशत बांट लिया जाएगा। बड़सरा चौकी प्रभारी सचिन सिंह ने आरोपी की निशानदेही पर 500-500 रुपये के कुल 31 जाली नोट बरामद किए। साथ ही मुख्य आरोपी सुनील गुप्ता की तलाश में जुट गई। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि आरोपी के पास से 500 रुपये के 31 जाली नोट, एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। वर्ष 2012 से लेकर अब तक आरोपी पर तीन मुकदमे करंडा थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुटी है। इसके लिए सुनील गुप्ता की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अब सुनील इन जाली नोटों को खुद तैयार करता था या सप्लाई करता था, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed