फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   youngman get suicide in ghazipur

परिवार से कहासुनी के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

Wed, 03 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
youngman get suicide in ghazipur
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव में परिवार से कहासुनी से नाराज एक युवक ने बुधवार की सुबह विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी केशव पांडेय के पुत्र सुग्रीव पांडेय (28) ने परिवार से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर नाराज होकर बुधवार की सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी भदौरा ले गए। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग जैसे ही शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक की मां धनरथना देवी और पत्नी प्रीति अपने पांच वर्षीय बच्चे को सीने से लगा दहाड़े मारकर रोने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुग्रीव चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह मिलनसार स्वभाव और शांत प्रवृत्ति का था। घर पर रहकर खेतीबाड़ी का कार्य करता था। इस घटना से गांववासी शोक में डूब गए। सेवराई चौकी इंचार्ज ओमकार तिवारी ने बताया कि युवक ने परिवार से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जहर खा लिया था, जिससे मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed