फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man returning from engagement dies in road accident

Ghazipur News: सगाई से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Young man returning from engagement dies in road accident
वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा भीखापुर गांव के पास शुक्रवार की शाम एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह ससुराल में अपने साले की बेटी की सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता रामसेवक राजभर ने बताया कि जंगीपुर थानाक्षेत्र के गुम्मा गांव निवासी सनी राजभर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा गांव निवासी रेनू राजभर से 2022 में हुई थी। 11 माह पूर्व दोनों के जुड़वा बच्चे राजवीर और आख्या हुए थे। सनी सिलवासा में एक कंपनी में काम करता था। गत शुक्रवार को पत्नी रेनू के भाई अखिलेश राजभर की बेटी की सगाई थी। कार्यक्रम में शामिल होकर सनी बाइक से घर लौट रहा था। बुजुर्गा भीखापुर गांव के पास वह किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने तक सनी की मौत हो गई थी। इसके बाद वे शव लेकर घर चले गए। भाई की बेटी के छेका में मायके गई सनी की पत्नी रेनू को घटना की जानकारी मिली तो वह भी ससुराल पहुंच गई। वह पति का शव देखकर बार-बार बेसुध हो जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed