फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man fell into canal along with bike, died

Ghazipur News: बाइक सहित नहर में गिरा युवक, जान गई

Sun, 16 Jul 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Young man fell into canal along with bike, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव का एक युवक शुक्रवार की रात बाइक से घर जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर नहर में अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि उपेन्द्र (38) शुक्रवार की रात में सीमा पार आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना के मुरारपुर गांव मे तेरही में बाइक से गए थे। वहां से वह रात दस बजे वापस घर के लिए चला। बहरियाबाद-परमानपुर(आजमगढ़) मार्ग से गदाईपुर जाने वाले मार्ग पर लगभग आधा किमी के बाद अनियंत्रित होकर बाइक समेत नहर में गिर गया।
विज्ञापन


इधर देर होने पर घर के लोगों ने खोजबीन किया तो राहगीरों ने बताया कि कोई बाइक समेत नहर में गिरा है। परिजन मौके पर पहुंचे और उपेन्द्र को लेकर तरवां (आजमगढ़) अस्पताल गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव के घर पहंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट

सिंगल फोटो
पशुओं को निकालने गया अधेड़ गोमती नदी में डूबा

-मल्लाहों की मदद से पुलिस ने कराई तलाश, लेकिन देर शाम तक नहीं मिली सफलता

संवाद न्यूज एजेंसी

खानपुर। थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव के पास गोमती नदी से पशुओं को निकालने गया पशुपालक गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय मल्लाहों की मदद से तलाश करने में जुट गई, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।

वाराणसी जनपद के अजगरा गांव निवासी संतोष चौबे (50) पशुओं को लेकर नियार-औड़िहार मार्ग होते हुए गौरहट गांव के तरफ जा रहे थे। इस बीच पशु तेतारपुर गांव के पास से गुजर रही गोमती नदी के किनारे पहुंच गए और नदी में चले गए। पशुओं को नदी में जाता देख संतोष भी नदी में उतरने लगे।


वहां नदी के तटपर मौजूद मल्लाहों ने उन्हें मना किया, लेकिन संतोष नदी में उतर पड़े और पशु के साथ गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद संतोष डूबने लगे, जिसे देख तट पर मौजूद मल्लाह उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन तब-तक पशुपालक डूब चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया स्थानीय मल्लाहों के साथ पशुपालक की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ की टीम को बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed