फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man dies of snakebite

Ghazipur News: सर्पदंश से युवक की मौत

Tue, 17 Jun 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Young man dies of snakebite
जमानिया। रेवतीपुर थानाक्षेत्र के डेढ़गांवा गांव में घर की छत पर सो रहे युवक की मंगलवार को भोर में सर्पदंश से मौत हो गई। गांव निवासी आलोक यादव (20) देर शाम परिजनों के साथ भोजन करने के बाद पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद रात में छत पर सोने चले गए। सुबह करीब चार बजे वह उठे तो उन्होंने परिजनों से बताया कि उसकी गर्दन के दाहिने तरफ किसी कीड़े ने काट लिया है। परिजनों ने समझा कि शायद चींटी ने काट लिया होगा और उसे दोबारा सोने को कहा। थोड़ी देर बाद जब आलोक शौच कर लौटा तो उसने गले में तेज दर्द की शिकायत की। परिजन उसे उपचार के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता लल्लन यादव ने बताया कि आलोक छोटा था और पढ़ाई में काफी होनहार था। जबकि बड़ा बेटा अभिमन्यु बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। बताया कि आलोक रोज दरवाजे पर सोता था लेकिन सोमवार की रात वह पढ़ाई करने के बाद छत पर सोने चला गया। रेवतीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि युवक की मौत सर्पदंश से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed