{"_id":"697858d30518aef5ed08e3ef","slug":"young-man-died-after-contact-with-high-tension-wire-four-others-injured-in-ghazipur-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत; चार घायल
Tue, 27 Jan 2026 11:49 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:49 AM IST
सार
Ghazipur News: धरवा गांव से मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए युवक जुलूस के साथ जा रहे थे। इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। श्रीगंज निवासी विकास (20) पुत्र विंध्याचल की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक झुलसकर घायल हो गए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सोमवार को धरवा गांव से मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए युवक जुलूस के साथ जा रहे थे। जैसे ही जुलूस सौरम गांव के पास पहुंचा, तभी प्रतिमा ले जाने में प्रयुक्त बांस अचानक सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया। इससे तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर विकास सहित अन्य युवक घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां विकास की मौत हो गई।
विज्ञापन