{"_id":"5ee25cc88ebc3e43001f529a","slug":"young-boy-died-from-current-ghazipur-news-vns5296216161","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की जद में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट की जद में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के नगदिलपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर एक व्यक्ति के घर बिजली की वायरिंग करते समय करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया।
रेवतीपुर गांव निवासी दीपू खरवार (38) बिजली का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को वह नगदिलपुर गांव में किसी व्यक्ति के यहां वायरिंग करने के लिए गया था। वायरिंग करते समय दोपहर में अचानक करेंट आने से उसकी जद में आने से गंभीर हो गया। लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। कुछ ही देर में एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में जिस व्यक्ति के घर दीपू कार्य कर रहा था, वह आसपास के लोगों के साथ उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की कांती देवी और पत्नी गुड़ियां दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगी। बिलखते हुए पत्नी एक वर्षीय पुत्र तथा पांच वर्षीय पुत्री को निहारती रही। बार-बार कहती रही कि पति की मौत के बाद अब बच्चों के पालन-पोषण किसके सहारे करेंगी। ऊपर वाले ने मेरी दुनिया ही मुझसे छीन ली।
विज्ञापन
उसकी इस व्यथा को सुन ढांढस बंधाने वालों की आंखें भी छलक जा रही थी। मृतक दीपू दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई मनोज खरवार भी प्राइवेट नौकरी कर अपना गुजारा करता है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह न बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।