फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Workers protest on the road demanding wages

मजदूरी की मांग के साथ सड़क पर उतरे मजदूर

Fri, 31 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Workers protest on the road demanding wages
मनरेगा:पटकनियां गांव में बकाया मनरेगा मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर युवराजपुर पटकनियां मार्? - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। सरकार लॉकडाउन में प्रवासी और अन्य मजदूरों को गांव में ही मनरेगा योजना के तहत समय-समय काम देने और उनके मजदूरी का समय पर भुगतान करने के लिए फिक्रमंद हैं लेकिन अफसर इसके प्रति पूरी तरह से उदासीन हैं। मजदूरी देने के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। मामला क्षेत्र अंतर्गत पटकनियां गांव के दर्जनों महिला, पुरुष मनरेगा मजदूरों का है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपने हाथों में जाबकार्ड लेकर गांव के ही सामने युवराजपुर पटकनियां मुख्य मार्ग पर धमककर मजदूरों ने अधिकारियों की इस उदासीनता को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मजदूरी भुगतान को लेकर सांकेतिक नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसकी वजह से गांव में अफरातफरी मच गई। हालांकि मजदूर खुद ही थोड़ी देर बाद यह चेतावनी देते हुए अपने-अपने घरों को वापस चले गए कि अगर जल्द उनके बकाया मजदूर का भुगतान नहीं किया गया तो लोग राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हमीद सेतु पर बड़ा जनांदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। मनरेगा मजदूरों ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड धारकों को गांव में ही काम दिया जाता है। साथ ही नई व्यवस्था के साथ मजदूरी का भुगतान भी सीधे खातों में किया जाता है लेकिन पटकनियां के ग्रामीणों का आरोप है कि दो महीने पूर्व कराए गए कार्यों के बाद उन्हें मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया। साथ ही उनकी उपस्थिति जॉब कार्डों पर नहीं दिखाई गई। मजदूरी न मिलने पर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। मजदूरों ने मांग की है कि पूर्व में कराए गए विकास कार्य की मजदूरी दिलाई जाए। उन्होंने बताया कि मजदूरी नहीं मिलने की वजह से उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट के साथ ही भुखमरी की नौबत आ चुकी है। मजदूरों ने कहा कि मजदूरी भुगतान के प्रति अगर इसी तरह उदासीनता बनी रही तो सरकार की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को गांव में रोजगार देने की यह योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित होगी। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना राम, हरिहर, महेंद्र, चिंता देवी, जीयनी देवी, गोविंद, पिंटू, रामनिवास, विनय कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा मनरेगा मजदूरों के मजदूरी कुछ तकनीकी खामियों की वजह से भुगतान नहीं हो सका। भुगतान की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही सभी मजदूरों का उनकी मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed