रेवतीपुर। विकास खंड के नौवली गांव के मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी रोक दी गई है। मजदूरों से तीन से चार घंटे के बजाए आठ घंटे तक काम लिया जा रहा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को मरनेगा मजदूर बीडीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के बाद उनको पत्रक सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया है कि गांव के सेक्रेटरी द्वारा उन्हें समय से मजदूरी नहीं दी जा रही है। सेक्रेटरी के साथ रोजगार सेवक भी मिले हुए हैं।
पिछले 14 दिनों से मनरेगा मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं दी जा रही है। रोज कमाने खाने वाले मजदूर परेशान हैं। शिकायत के बाद भी जब इसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह मजबूर होकर धरना -प्रदर्शन और वीडियो को पत्रक सौंपा। धरना-प्रदर्शन करने वालों वंशी शर्मा, अंजनी राम, प्रदीप, जयप्रकाश, नंदू, लक्ष्मण, मीरचंद, शेषनाथ, सोनू, रविंद्र कुमार, अनिल, जयप्रकाश, हनुमान, चिंता गोरामन, रामवृक्ष राम, बब्बन, लक्ष्मण, रीता, सोनिया, देवंती, प्रमोद कुमार, धनु, कमलेश आदि लोग शामिल रहे।