फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worker's death due to electric current

विद्युत करंट की चपेट में आने से कामगार की मौत

Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Worker's death due to electric current
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के टड़वा ठप्पा सौरी गांव में बुधवार को विद्युत तार की मरम्मत करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह लॉकडाउन के दौरान मुंबई से घर लौटा था।
विज्ञापन

खेत से संजय यादव (30) घर लौटने के बाद मोबाइल फोन चार्ज करने का प्रयास कर रहे थे। विद्युत बोर्ड में आपूर्ति नहीं आने से तार चेक करने लगा। इसी दौरान विद्युत तार टूटकर उसके हाथ स्पर्श कर गया। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक बेहोश पड़ा था। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वह लाकडाउन में घर आया था। तीन भाइयों में दुसरे नंबर का संजय यादव काफी मिलनसार व्यक्तित्व का था। हादसे से मां इंद्रावती देवी, पत्नी मीरा देवी, पिता धर्मराज यादव व पुत्र सत्यम व शिवम का रो-रोकर बुरा हाल था। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed