फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worked in protest by tying a black band

काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करते हुए कार्य किया

Thu, 18 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Worked in protest by tying a black band
जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के कर्मचारियों ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करते हुए कार्य किया। को-ऑपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश की ओर से अपनी लंबित मांगों के संबंध में आज से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। इसके पहले चरण में काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने कार्य किया तथा शाम को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिला सहकारी बैंक के सचिव-मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन की तरफ से सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि नए लाइसेंस प्राप्त 16 जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों को आयुक्त एवं निबंधक के वेतनमान पुनरीक्षण की सुविधा दी जाए। जिला सहकारी बैंकों के कंप्यूटराइजेशन-डिजिटलाइजेशन में प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराई जाए। आधुनिकीकरण के लिए तकनीकी, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी के लिए प्रोफेशनल विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया जाए। मांग पत्र में कहा है कि वर्ष 2012 से 2017 के दौरान भर्ती कर्मचारियों पर लगाए गए प्रतिबंध को समाप्त करते हुए कर्मचारियों की सभी सुविधाएं बहाल की जाए। अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिले की सभी 19 शाखाओं एवं मुख्यालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक के सचिव-मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्रक सौंपा। सीबीईयू गाजीपुर के अध्यक्ष विजयकृष्ण यादव ने बताया कि आज से शुरू हुआ आंदोलन 31 अगस्त तक चलेगा। उसके बाद भी अधिकारी अगर मांगों पर निर्णय नहीं लेते हैं तो पांच सितंबर को प्रदेश के सभी सहकारी बैंकों में पूर्ण हड़ताल करके बैंक मुख्यालय पर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह यादव, सर्वजीत यादव, रशीदुल हसन, अजय पांडेय, महेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed