फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Work not done on communicable disease control, salary of Zamania CDPO stopped

संचारी रोग नियंत्रण पर नहीं िकया काम जमानिया सीडीपीओ का रुक गया वेतन

Tue, 18 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Work not done on communicable disease control, salary of Zamania CDPO stopped
विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, संचारी रोगों, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए डीएम आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में तृतीय चरण के द्वितीय साप्ताहिक जनपदस्तरीय समन्वय बैठक जिला पंचायत सभागार में सोमवार को हुई। डीएम ने संबंधित विभागों से एक से 15 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं सात से 15 अक्तूबर तक दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान सीडीपीओ जमानिया द्वारा अब तक कोई कार्य न करने पर वेतन रोकते हुुए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही सीडीपीओ सादात, मरदह, कासिमाबाद एवं देवकली के द्वारा संतोषजनक कार्य न करने और क म कार्य प्रगति कम होने पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सुअर पालकों को चिह्नित कर उन्हें जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं इसके त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक, दस्तक अभियान सात से 21 अक्तूबर तक चलेगा। तहसील, ब्लॉक, ग्राम स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए आमजन को मच्छर जनित एवं संचारी रोगों से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को स्कूलों में लार्वा पनपने के स्रोतों की न केवल जानकारी दी जाए, बल्कि उनके मध्य प्रतियोगिता भी कराई जाए। सभी मलेरिया निरीक्षकों को फील्ड में एक्टिवेट किया जाए तथा हाई रिस्क गांव में युद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय। हैंडपंप एवं अन्य जल जमाव वाले स्थलों को चिन्हित करें। निर्देश दिया कि दस्तक अभियान में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश कुमार सिंह, अधीशासी अधिकारी नगर पलिका/नगर पंचायत, मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed