फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   work

आखिरकार खाली हो गया विकासखंड का सरकारी आवास

Mon, 28 Jun 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
work
जमानिया। विकासखंड में अवैध अतिक्रमण कर रह रहे दोनों स्वास्थ्य कर्मियों से आखिरकार सोमवार की सुबह किसी तरह से आवास खाली करा लिया गया। इसके बाद विभाग ने अपना ताला कमरे में लगा दिया। मालूम हो कि खंड विकास अधिकारी के आवास खाली करने के नोटिस को लेकर दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने उच्च न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय ने एक को आवास खाली कराने का निर्देश दिया और दूसरे की याचिका खारिज कर दी। मामले के कई माह बीतने के बाद भी जब आवास खाली नहीं हुआ तो खंड विकास अधिकारी ने 23 जून को महिला सफाई कर्मियों की सहायता से आवास में रह रहे लोगों को बाहर निकाल कर आवास में ताला जड़ दिया था। इस पर दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने आवास खाली करने की मोहलत मांगी और अधिकारियों ने उन्हें तीन दिन की मोहलत भी दी लेकिन जब 27 तारीख तक आवास खाली नहीं हुआ तो विकासखंड के अधिकारियों ने पुन: दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को खाली करने को कहा। इस पर दोनों स्वास्थ्य कर्मी विकासखंड के कर्मचारियों से उलझ गए। खंड विकास अधिकारी हरिनारायण ने बताया कि बीते 23 जून को सरकारी आवास को उच्च न्यायालय के आदेश पर खाली कराया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने तीन दिन की मोहलत मांगी और 27 तारीख तक हर हाल में खाली कर देने की बात कही थी लेकिन आवास खाली नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस बुलाई गई और उनकी मौजूदगी में आवास को खाली कराया गया है। इस अवसर पर उप निरीक्षक मंजर अब्बास एडीओ को-आपरेटिव अशोक शंभूनारायण मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed