फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women officials took oath

Ghazipur News: महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 18 Jan 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women officials took oath
लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की नारी शक्ति संभाग पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाती
गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी नारी शक्ति संभाग की महिला पदाधिकारियों ने शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में रविवार को शपथ ग्रहण किया। इसमें पदाधिकारियों ने महिलाओं के हित में हर संभव कदम उठाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व राज्य सभा सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने कूड़े के स्थान को साफ कर पार्क बनाए जाने पर प्रधानमंत्री के विचारों को सफल बताया। समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारणी से जुड़ी नारी शक्ति संभाग की अध्यक्ष सविता सिंह, उपाध्यक्ष वर्तिका पांडेय, सचिव रीता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ऋचा सिंह, कोषाध्यक्ष अमृता सिंह ने शपथ ली। मीडिया प्रभारी ऋतु सिंह, सहसचिव नीतू सिंह, परियोजना प्रमुख अलंकृता सिंह, प्रवक्ता शालनी श्रीवास्तव, चीफ प्रोग्राम कोआर्डिनेटर अंजू निगम, व्यवस्थापक मंत्री कांती चौरसिया, सांस्कृतिक मंत्री अंजू राय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. बीती सिंह ने कहा कि मेरे अस्पताल में पुत्री होने पर उपचार, दवा सहित अन्य सुविधाएं प्रसूताओं को निशुल्क दी जाएगी। डाॅ. स्वतंत्र सिंह ने इसे बेहतर कार्य बताया। डाॅ. पल्लवी ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, डाॅ. डीपी सिंह ने गीत पेश किया। नारी शक्ति संभाग अध्यक्ष सविता सिंह ने आभार व्यक्त किया। इधर, लोहड़ी कार्यक्रम में महिलाओं ने अग्नि का पूजन अर्चन कर लोहड़ी गीत गाया। इस मौके पर तारा पांडेय, फूलमती यादव, नर्गिंस सिंह, कृष्णा सिंह, इंदु सिंह, मीरा चौरसिया, विभा सिंह, शारदा सिंह, अंजू श्रीवास्तव, उर्मिला यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed