फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women of Karanda and Muhammadabad block are getting trained

Ghazipur News: करंडा और मुहम्मदाबाद ब्लाक की महिलाएं हो रही प्रशिक्षित

Mon, 27 Mar 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women of Karanda and Muhammadabad block are getting trained
कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर में दुग्ध उत्पादन एवं दुग्ध उत्पाद विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण में करंडा और मुहम्मदाबाद ब्लाक की 40 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसके रावत ने महिलाओं को दुग्ध उत्पादन एवं दूध से उत्पाद बनाने का गुर सिखकर आत्म निर्भर बनने की सलाह दी। इसके लिये अच्छे नस्ल के दुधारु पशुओं को पालने की सलाह दी।
विज्ञापन

कोआर्डिनेटर वरिष्ठ वैज्ञानिक पशुपालन डा. एके सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को दुग्ध व्यवसाय के लिए दुधारू गायों की स्वदेशी उन्नत नस्लें जैसे साहिवाल, लालसिंधी, गिर नस्ल आदि की विशेषता बताया। इसी तरह भैसों में मुर्रा, भदावरी तथा जफराबादी आदि प्रमुख नस्लें हैं इस नस्ल के पशु 12 से 15 लीटर तक दूध उत्पादन प्रतिदिन करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज के पशुपालन वैज्ञानिक डा. डीपी श्रीवास्तव ने पशुओं के प्रमुख रोग एवं संकर नस्ल की गायों में समय से गर्भ न धारण करने, बांझपन, सुक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व आदि के विषय में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर केंद्र के वैज्ञानिक डा. जेपी सिंह, डा. नरेन्द्र प्रताप, डा. शशांक सिंह, डा. शंशाक शेखर आदि मौजूद रहे। केंद्र अध्यक्ष डा.आरसी वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed