फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women demonstrated by locking the country liquor shop

Ghazipur News: देसी शराब की दुकान पर ताला जड़ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Aug 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated by locking the country liquor shop
खानपुर। थाना क्षेत्र के सोनिया पार गांव में देसी शराब की दुकान को हटाने को लेकर सोमवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह 10 बजे महिलाएं झाड़ू लेकर दुकान पर पहुंची और ताला बंदकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि जब से दुकान खुली है महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। यहां शराब खरीद कर पीने वाले महिलाओं को देख अपशब्द कर प्रयोग करते हैं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से बात कर समझा- बुझाकर करीब तीन घंटे बाद दुकान का ताला खोलवाकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश राम ने कहा कि जब से गांव में देसी शराब की दुकान खुली है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार की गई है, लेकिन अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिए बिना ही निस्तारण कर दिया। देसी शराब की दुकान प्रधानमंत्री आवास में किराए पर चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने में जुट गई। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने तत्काल मोबाइल से आबकारी उपनिरीक्षक नीरज पाठक से इस संबंध में बात की। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर एक बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रधानपति रमेश राम ने कहा कि 20 दिन का समय दिया गया है। गांव से दुकान दूर खोलने की बात हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शराब की दुकान का ताला खोलकर अधिकारियों से वार्ता कर प्रदर्शन समाप्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed