{"_id":"122b85ebd1bdd0187e0487b71b4250dc","slug":"women-are-major-6th-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 जगह महिला होंगी प्रमुख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 जगह महिला होंगी प्रमुख
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख चुनाव की डुगडुगी तो अभी नहीं बजी है लेकिन उसकी हलचल जरूर दिखाई देने लगी है। आगामी चुनाव में जिले की सोलह में से आधा दर्जन सीटों पर आधी आबादी का कब्जा होना तय है।
जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1679 एवं जिला पंचायत सदस्य के 67 पदों के लिए चुनाव कराया गया।
दूसरे दौर में सोलह विकास खंडों के 193 न्याय पंचायतों के 1237 ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद की 15667 सीटों के लिए भी मतदान कराया जा चुका है।
पिछले दिनों जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। अब बारी आ गई है ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की। इस चुनाव का कार्यक्रम तो अभी घोषित नहीं हुआ है लेकिन इसके जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में इसके होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के सोलह विकास खंडों के ब्लाक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव में छह से ज्यादा सीटों पर महिलाओं का कब्जा होना तय है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले की ब्लाक प्रमुख पद की जिन सीटों पर आधी आबादी का कब्जा होना तय है, उनमें सैदपुर अनुसूचित जाति महिला, भांवरकोल एवं भदौरा पिछड़ा वर्ग महिला तथा देवकली, जखनिया एवं मनिहारी महिलाओं के लिए सुरक्षित है।
सदर एवं कासिमाबाद की सीट अनुसूचित जाति तथा बिरनो, मरदह एवं मुहम्मदाबाद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग के लिए करंडा, बाराचवर, सादात, जमानिया एवं रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख की सीट सुरक्षित है। चुनाव का समय करीब आते ही संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं। चुनाव में बाजी मारने के लिए उनकी तरफ से जोर आजमाइश की जा रही है।