{"_id":"acc36342b506caa81ffd8abf9db19299","slug":"women-and-driver-killed-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला और चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला और चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 29 Mar 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली और करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के भीतर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के जातपुर बबुरा गांव की रहने वाले भोला बिंद की पत्नी चांदमुनि देवी (25) अपने भाइयों के साथ मायके कोतवाली क्षेत्र के मनुआपुर में रहती थी। रविवार सुबह वह टेम्पो से अपनी मौसी के घर सहेड़ी जा रही थी। इस दौरान चौकिया मोड़ से पहले हंसराजपुर की तरफ से ट्रक से टेम्पो की टक्कर हो गई, जिससे टेम्पो सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस घटना में टेम्पो में सवार चांदमुनि देवी, शेखपुर जंगीपुर गांव निवासी मंती देवी (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में टेम्पो से महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने चांदमुनि को मृत घोषित कर दिया। मंती का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही मृतका के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुबिहा संवाददाता के अनुसार बलिया जिले के रेवती गांव निवासी शंकर यादव (45) वाराणसी से ट्रक पर दाल लादकर बलिया ले जा रहा था। रात करीब साढ़े 8 बजे करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह पुलिया पर किसी काम के लिए ट्रक खड़ा कर दिया। इसके बाद नीचे उतरकर पुलिया की रेलिंग पर बैठा था। इसी दौरान पुलिया धंस गई, जिससे ट्रक शंकर के ऊपर पलट गया, जिससे वह ट्रक के नीचे दब गया।
उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात क्रेन के सहारे ट्रक को सीधा करवाया तो देखा कि शंकर मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतक के घरवालों को दे दी है।
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बकसड़ा गांव से दिलदारनगर की ओर आ रही आटो उसिया के पास सड़क किनारे पलट गई। रविवार की सुबह हुई इस घटना में 9 महिलाएं धर्मशीला (40), तेतरी (32), रामदुलारी (28), आशामती (34), सुशीला (28), चांदमुनी 38, सरस्वती 36, देवंती 35 और चौथी देवी 30 घायल हो गई। उनका प्राथमिक उपचार दिलदारनगर में कराया गया।