{"_id":"67c49f6fbf8f5705f10f9afc","slug":"woman-throws-inflammable-substance-on-shopkeepers-face-gets-burnt-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-128992-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: महिला ने दुकानदार के चेहरे पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: महिला ने दुकानदार के चेहरे पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, झुलसा
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कस्बे में एक महिला ने रविवार को बताशा दुकानदार के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय कस्बे के सब्जी मार्केट में अर्जुन (28) की बताशा की दुकान है। उसने कुछ रुपये मुन्नी वर्मा पत्नी अशोक वर्मा को कुछ दिन पहले दिए थे। घटना के दिन मुन्नी ने अर्जुन को बकाया देने के बहाने अपने नाश्ते की दुकान पर बुलाया। अर्जुन जैसे ही दुकान पर पहुंचा, मुन्नी ने उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे अर्जुन का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। आंखों से दिखना बंद हो गया। वह चीखते-चिल्लाते दुकान से दौड़कर बाहर निकला। आसपास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया ले गए।
डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अर्जुन के छोटे भाई धर्मेंद्र ने महिला के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।