फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman suffering from cancer died in an ambulance and truck collision

Ghazipur News: एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में कैंसर पीड़ित महिला की मौत

Fri, 26 May 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman suffering from cancer died in an ambulance and truck collision
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रजादी गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात गाय को बचाने में अनियंत्रित एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कैंसर पीड़ित महिला की मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस में फंसे घायल चालक बाहर निकाला गया। साथ ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इधर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र स्थित दोपही निवासी अक्षयवर अपनी पत्नी उषा देवी का कैंसर का इलाज कराकर वाराणसी से एंबुलेंस से बलिया जा रहे थे। रजादी गांव के पास गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक और एंबुलेंस में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में उषा देवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, चालक राजेश गोस्वामी एंबुलेंस में फंस गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुुुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उषा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना के जफरपुरा गांव निवासी चालक राजेश गोस्वामी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने कहा कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed