{"_id":"63e140193b82081f061d176d","slug":"woman-s-dead-body-found-in-unknown-condition-ghazipur-news-vns697391154-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली के लार्ड कार्नवालिस के पास रविवार की रात एक महिला का शव मिला। घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त स्कूटी भी बरामद हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका के गले पर रस्सी के गहरे निशान थे। इधर परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसा बता रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
सेवराई गांव निवासी केशव पांडेय की पुत्री काजल पांडेय (24) करीब तीन वर्ष से मुगलानी चक शहरी में मकान बनवाकर रहती थी और स्वामी सहजानंद से एमकाम की पढ़ाई कर रही थी। मृतका के भाई अमरेश पांडेय ने बताया कि मेरी बहन काजल पांडेय को मां और बड़ी बहन ने मकान बनाने के लिए पैसा दिया था। मृतका काजल पांडेय यहां रहती थी। बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व शादी-शुदा एक युवक बहला-फुसलाकर काजल पांडेय से एक वर्ष पूर्व गाजियाबाद में शादी कर लिया था।
आरोप लगाया कि वह शहर में बने मकान को गिफ्ट करने के लिए काजल पर दबाव बनाता था। मृतका के भाई अंगद पांडेय ने आरोप लगाया कि युवक ने रात में बहन को लार्ड कार्नवालिस के पास बुलाकर हत्या कर दी और स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर सड़क हादसे का रूप दे दिया। अगर सड़क दुर्घटना रहता तो शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म के निशान रहते, लेकिन बहन के गले में रस्सी के निशान है। मर्चरी हाउस के पास परिजनों के रोने- बिलखने से वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसा लग रहा है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।