फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman's body lying on railway track for hours in border dispute

सीमा विवाद में घंटों रेलवे ट्रैक पर पड़ा महिला का शव

Fri, 19 Aug 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman's body lying on railway track for hours in border dispute
रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे ट्रैक पर डेढ़गांवा गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे एक महिला का शव मिला। पुलिस के बीच सीमा विवाद में घंटों शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा। आखिर में शव को धीना पुलिस ने कब्जे में लिया और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जमानिया स्टेशन से पश्चिम तरफ डेढ़गांवा गांव के पास डाउन लाइन पर एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। रेलवे ट्रैक पर शव देख राहगीरों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन एवं स्थानीय पुलिस को दी। जिस पर जीआरपी और जमानिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जीआरपी घटना स्थल से यह कहते हुए वापस लौट गई कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। यह घटना जंगल में लगी आग कि तरह फैल गई। जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद चंदौली जनपद के मुरलीपुर बिरासराय गांव निवासी मृतिका का पति राम प्रसाद मौके पर पहुंचा और उसकी पहचान अपनी पत्नी अनीता (28) के रूप में की। उसने बताया कि सुबह वह घर से शौच करने निकली थी। घंटो बाद भी जब घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन की जा रही थी। मृतका के पति ने बताया कि घटना कि सूचना आरपीएफ को दी गई है और उनके द्वारा जमानिया स्टेशन चौकी को सूचित किया गया है। मौके पर पहुंची जमानिया पुलिस ने उनके सीमा में न होने की बात कह कर धीना पुलिस को बुलाया। इसके बाद धीना पुलिस ने शव का कब्जे में लेने से मना कर दिया और जमानिया पुलिस के बीच काफी देर तक सीमा विवाद चलता रहा। इसके बाद धीना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान परिजन परेशान रहे और घंटों शव सीमा विवाद के चलते ट्रैक पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed