{"_id":"679a7473b0de842ca905dae7","slug":"woman-riding-e-rickshaw-dies-after-being-hit-by-dumper-five-people-including-husband-injured-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-127387-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डंपर के धक्के से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, पति समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डंपर के धक्के से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, पति समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुुरतापुुर गांव के पास बुधवार की सुबह डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से पति के साथ मायके से ससुराल जा रही महिला की मौत हो गई। जबकि पति, चार वर्षीय बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है।
मृदांतापुर गांव निवासी बीना चौबे अपने पति भानु प्रताप चौबे के साथ अपने मायके शेरपुर कलां गांव में मां की तेरही में शामिल होने आई थीं। तेरही कार्यक्रम के बाद ई-रिक्शा से ससुुराल वापस जा रहीं थीं। ई-रिक्शा में उन दोनों के साथ तीन अन्य यात्री और थे।
सूरतापुरा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर के धक्के से ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वीना चौबे की मौत हो गई। वहीं, पति भानु प्रताप चौबे, ज्योति पांडेय, प्रतीक उपाध्याय, चार वर्षीय आराध्या पांडेय, चालक शुभम गुप्ता का इलाज चल रहा है। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही मायके में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतका और घायलों के परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज अस्पातल की तरफ भागे। मुहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि घायलों को सीएचसी मुहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।