फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman killed in collision of trucks

ट्रकों की टक्कर में महिला की मौत

Thu, 19 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in collision of trucks
अंबेडकरनगर के बसखारी में सोमवार को अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के शिवकुमार शास्त्री इंटर कालेज के पास बुधवार की सुबह खड़े ट्रक में तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे  खड़ा ट्रक पास स्थित एक दूकान में घुस गया और दूकान में मौजूद एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक-खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए सभी को जिला अस्पताल भेजवा दिया, जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


शिवकुमार शास्त्री इंटर कालेज के पास प्रकाश ठठेरा की दूकान के सामने एक खड़े ट्रक से मजदूर मैदा की बोरी उतार रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे मऊ की तरफ से गाजीपुर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर की वजह से खड़ा ट्रक बगल की तीन दूकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक की जद में आने से सरस्वती नगर निवासी चंद्रावती देवी (65), गुरुसेवक नगर निवासी सत्य नारायण वर्मा (60) और तारनपुर निवासी लालचंद गुप्ता (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रक को कब्जे में लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।उपचार के दौरान चंद्रावती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। चंद्रावती की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामवासियों में शोक व्याप्त हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिवार वालों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।कहा कि कार्रवाइ् होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed