{"_id":"6b049d55ad874020510e17c2","slug":"hearing-on-bail-for-two-accused-in-assault-case-tomorrow-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-164466-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मारपीट के दो आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मारपीट के दो आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल
विज्ञापन
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के खुटहन करमइता गांव में हुए मारपीट और वाहनों के क्षतिग्रस्त करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के दो आरोपियों के जमानत प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई 25 नवंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश यादव की अदालत में होगी।
अभियोजन के मुताबिक, खुटहन नामजद करमइता निवासी विद्यार्थी पांडेय ने शादियाबाद थाने में बीते 18 सितंबर को तहरीर देकर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि खुटहन करमइता ग्राम पंचायत भवन पर बीते 21 अगस्त को लेखपाल ने वोटर लिस्ट के मामले में जांच के लिए बुलाया था। वह और उनके भाई राजेंद्र पांडेय, योगेंद्र पांडेय, सुभाष पांडेय और बेटे मुलायम पांडेय और मनोज पांडेय पंचायत पर गए थे।
इस बीच दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे। परिवार के सदस्यों को गाली देने के साथ लाठी-डंडा, रॉड व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। राजेंद्र पांडेय, विद्यार्थी पांडेय, योगेंद्र पांडेय और मनोज पांडेय का सिर फट गया। मनोज व राजेंद्र मौके पर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने दो बाइकों को भी ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। अभियोजन के मुताबिक, इस मामले के आरोपी मुख्तार पांडेय और संतोष पांडेय के जमानत प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई न्यायालय में उक्त तिथि पर होगी।