फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman injured in road accident dies during treatment

Ghazipur News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Sun, 22 Jan 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies during treatment
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा सिनेमा हॉल के सामने ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को इलाज कराकर घर लौट रही एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। रविवार की भोर इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई।
विज्ञापन

सेवराई गांव निवासी संजय कुमार गुप्ता की बाजार में परचून की दुकान हैं। उनकी पत्नी अंतिमा देवी (40) 19 जनवरी की देर शाम घर के बाथरूम में गिर गई थी। सिर में गंभीर चोट आने पर परिजन इलाज के लिए गाजीपुर ले गए थे। 20 जनवरी की शाम महिला घर वापस आ रही थी। नेशनल हाईवे 124 सी ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर भदौरा बस स्टैंड से पहले सिनेमा हॉल के पास बाइक से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।
विज्ञापन

गंभीर चोट होने के कारण उन्हें आसपास मौजूद लोगों के द्वारा निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।जहां से चिकित्सकों ने इन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान भोर में मौत हो गई। अंतिमा के दो पुत्र रोशन और समर हैं। मां की मौत के बाद दोनों पुत्र बेसुध पड़े हुए हैं। मृतक के पति संजय कुमार गुप्ता ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर परिवारीजनों एवं नात रिश्तेदारों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया।
बाइक के धक्के से घायल बालक की मौत
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर रेलवे अंडर पास के पास दो दिन पूर्व तेज रफ्तार बाइक के धक्के से घायल बालक की इलाज के दौरान रविवार को मऊ में मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से कोहराम मच गया।

जंगीपुर थाना के सराय लावा निवासी डेबिट कुमार (7) सुल्तानपुर गांव स्थित ननिहाल में रहता था। बीते 20 जनवरी को रेलवे अंडरपास के पास बाइक के धक्के से घायल हो गया था। हादसे में सिर में गंभीर चोट आई थी। घायल का उपचार मऊ निजी अस्पताल में चल रहा था। घटना के बाद से मृतक की मां शैल कुमारी का रो- रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अज्ञात बाइक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed