फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman injured during road accident dies

Ghazipur News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Wed, 17 Jan 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman injured during road accident dies
खानपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास पांच दिन पूर्व टैक्टर और बाइक की आमने- सामने भिड़ंत में घायल महिला की इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन

बीते 12 जनवरी को अलिमापुर निवासी सोनी देवी (35) पति गुलाब के साथ बाइक से बाजार के बाद घर जा रही थीं। रामपुर गांव के पास ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जबकि पति को हल्की चोटें आई थी। परिजन उनका उपचार लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में करा रहे थे, जहां मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन



ट्रैक और मैजिक की हुई भिड़ंत
बिरनो। थाना क्षेत्र के सियारामपुर चट्टी पर मंगलवार को ट्रक और मैजिक की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। संयोग रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस वाहनों को कब्जे में लेकर थाने आई और विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed