फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   woman hanged in ghazipur

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sun, 31 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
woman hanged in ghazipur
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि किशुनपुरा गांव निवासी रामकेवल राम गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। लाकडाउन की वजह से नौ दिन पहले घर आया था। गांव के प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन था। बीते 27 मई को किसी बात को लेकर उसका पत्नी गीता (35) से झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर पत्नी मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नसरतपुर गांव अपने मायके चली गई थी। पत्नी को लेने के लिए रामकेवल 28 मई को ससुराल गया था। शनिवार को पत्नी को लेकर घर आया था। रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पत्नी ने अपने बड़े बेटे विशाल को कहा कि प्राइमरी स्कूल पर जाओ और पापा को खाना खाने के लिए बुला लाओ। कुछ ही देर बाद बेटे के साथ पति पहुंचा तो देखा कि पत्नी छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकते हुए छटपटा रही थी। यह देख वह शोर मचाने लगा। पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में लोगों ने उसे फंदा से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। मायके के लोग भी थाना पहुंच गए। घटना से घर में कोहराम मच गया। मां की मौत के बाद अब पुत्र विशाल (10), पुत्री अंजली (8) और विलास (6) का पालन-पोषण कैसे होगा। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायके वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed