फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman from Kasimabad climbs mobile tower in Lucknow.

Ghazipur News: कासिमाबाद की महिला लखनऊ में मोबाइल टावर पर चढ़ी

Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman from Kasimabad climbs mobile tower in Lucknow.
गंगौली। लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर शुक्रवार एक महिला करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़कर महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। पुलिस कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। टावर पर चढ़ने वाली महिला की पहचान गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद क्षेत्र निवासी गुलाब चौहान की बेटी दीपा चौहान के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसियों से भूमि विवाद चल रहा है और कहीं सुनवाई नहीं होने के कारण वह मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ आई थी। जब सीधे मिलने का रास्ता नहीं मिला तो उसने विरोध स्वरूप टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया था कि सोनबरसा गांव के एक मोबाइल टावर पर बीते 21 जुलाई युवती टावर पर चढ़ गई थी। कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि सूचना मिली है। छानबीन में पता चला है कि विवाद न्यायालय में चल रहा है। कासिमाबाद थाने पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed