फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies in suspicious circumstances, father accused of murder

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 27 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, father accused of murder
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बोगना गांव में शनिवार की शाम एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता ने अपने दामाद सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मरदह थाना क्षेत्र के बोगना नवापुरा गांव में जब मृतका के दोनों बच्चे पिंकी तथा नमन खेलकर वापस घर पहुंचे। यहां उसने कमरा बंद होने पर अपनी मां संगीता (26) को दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसने खिड़की से देखा जहां संगीता का शव साड़ी के फंदे पर छत की कुंडी से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

उधर घटना की सूचना मिलने पर नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी इनरमन चौहान ने पहुंचकर दामाद पप्पू, उसके पिता राजेंद्र, मॉ मुगिया देवी तथा उसके चाचा बसंत पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed