फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies by jumping in front of train

Ghazipur News: ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान

Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman dies by jumping in front of train
जमानिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक स्थित ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने जान दे दी।
विज्ञापन

कालनपुर निवासी चंदा देवी (35) घर से अचानक दोपहर में निकली और रेलवे स्टेशन पर आकर डाउन प्लेटफार्म ओवरब्रिज के पास पहुंच गई। अभी यात्री कुछ समझ पाते कि महिला डाउन ट्रैक पर आ रही ब्रह्मपुत्र मेल के नजदीक आते ही ट्रेन के आग आ गई। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर रोने- बिलखने लगे। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता विजयमल यादव ने बताया कि पुत्री चंदा की शादी 2005 में भदौरा ब्लाॅक के मिश्रवलिया गांव के मुन्ना यादव से हुई थी। किसी बात को लेकर पति और पत्नी में नहीं बनी और आठ वर्ष बाद ही दोनों अलग हो गए थे। उस समय से पुत्री चंदा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed