फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies after mud wall collapses

Ghazipur News: कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत

Sat, 28 Sep 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after mud wall collapses
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मर्दानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बारिश के कारण कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

मर्दानपुर में सिद्धेश्वरी देवी (59) पत्नी फौजदार यादव सुबह करीब पांच बजे कच्चे घर में सफाई कर रही थीं। इस दौरान बारिश भी हो रही थी। अचानक कच्ची दीवारी उनपर भरभराकर गिर गई। सिद्धेश्वरी मलबे में दब गईं। दीवार गिरने की आवाज व उनकी चीख सुनकर उनके पति फौजदार यादव व पुत्र सुमित यादव मौके पर पहुंचे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसी भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर किसी तरह सिद्धेश्वरी देवी को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई। उनका इकलौता पुत्र घर पर ही रहकर खेती-किसानी का कार्य करता है। लोगों ने इसकी सूचना भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस को दी। जखनिया उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि मौके पर लेखपाल गए थे। उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही मुआवजा पीड़ित परिवार को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed