फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies after hitting divider and jumping from MR and breaker

Ghazipur News: डिवाइडर से टकराकर एमआर और ब्रेकर से उछलने पर महिला की मौत

Wed, 10 Sep 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after hitting divider and jumping from MR and breaker
बंतरा हाइवे कट के पास सड़क दुर्घटना में मृतक विवेक कुमार यादव की फाइल फोटो । स्रोत- परिजन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार विवेक कुमार यादव (30) और स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलकर अनियंत्रित होने से बिंदू सिंह (54) की गिरकर मौत हो गई। जबकि महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नंदगंज : बरहपुर लखमीपुर निवासी प्रेमनारायण यादव ने तहरीर देकर बताया कि भतीजा विवेक कुमार यादव और गांव के अशोक यादव के साथ बाइक से दावोपुर गैस सिलिंडर लेने गया था। लौटते समय बंतरा हाईवे कट के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। घटना स्थल पर ही भतीजे विवेक की मौत हो गई। अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए न्यू पीएचसी लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। भतीजा दवा की कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव का काम करते थे। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। पत्नी पूनम का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेवतीपुर : नवली गांव निवासी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पत्नी बिंदू सिंह (54) किसी काम से गाजीपुर गई थीं। वहां से वह एक रिश्तेदार की बाइक पर बैठकर गांव आ रही थीं। रेवतीपुर गांव के रामबृक्षकापुरा के पहुंची ही थी कि ताड़ीघाट- बारा नेशनल हाईवे पर बने जानलेवा ब्रेकर पर बाइक अचानक उछल कर अनियंत्रित हो गई। इससे बिंदू गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर बैठी सीमा सिंह गिरकर घायल हो गई। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया है। विजय बहादुर सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने पत्नी बिंदू सिंह को वाराणसी रेफर कर दिया। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ट्राॅमा सेंटर लाया गया। वहां इलाज के दौरान बिंदू सिंह की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed