फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman climbs mobile tower after failing to speak to husband

Ghazipur News: पति से बात न होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

Tue, 14 Jul 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman climbs mobile tower after failing to speak to husband
बरेसर स्थित मोबाइल टॉवर से नीचे उतरती युवती। संवाद
बरेसर। क्षेत्र के बरेसर बाजार में सोमवार को एक महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुटी रही। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे खास बरेसर गांव निवासी शामा, पत्नी सुनील कुशवाहा, बाजार स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई थी। राहगीरों की नजर पड़ने पर लोगों की भीड़ जुट गई और करीब चार बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला स्वयं टावर से नीचे उतर आई, इसके बाद उसे सुरक्षित थाने लाया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति करीब छह माह पहले रोजगार के लिए दुबई गया है। उसका आरोप है कि पति उससे फोन पर बात नहीं करता और न ही उसकी कोई जानकारी लेता है। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह टावर पर चढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि महिला से आवश्यक पूछताछ की गई है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही है। घटना के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed