फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wires are connected to three states, setting in 50 thousand, Jamaluddin Khan used to get the setting done

Ghazipur News: तीन राज्यों से जुड़े हैं तार, 50 हजार में सेटिंग, जमालुद्दीन खां कराता था सेटिंग

Tue, 22 Aug 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Wires are connected to three states, setting in 50 thousand, Jamaluddin Khan used to get the setting done
-छह लड़कियों और आठ लोगों के फोटो और आधार कार्ड मिले
विज्ञापन


-जांच में होंगे कई खुलासे, साॅल्वर को बचाते थे गिरोह के सदस्य

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। दूसरे की जगह सीटेट दिलाने और पास कराने के खेल में बड़ा गिरोह काम करता है। इसका खुलासा सैदपुर में पकड़े गए गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों से हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का तार उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार से जुड़ा हुआ है। पुलिस के हाथ जनपद में सेटिंग कराने वाली दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव निवासी जमालुद्दीन खां (25) के पास से 6 लड़कियों और 8 व्यक्तियों की फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति भी मिली है, जिससे अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि कहीं इन लोगों की भी तो परीक्षा में सेटिंग नहीं कराई थी।
पुलिस को सीटेट पास कराने का गिरोह बड़े पैमाने पर सक्रिय रहने का इनपुट मिला था, जिसपर एसटीएफ भी सक्रिय है। सैदपुर से पकड़े गए जमालुद्दीन खां, अनुज कुमार यादव और राहुल कुमार से पूछताछ में पटना निवासी एक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जो इस पूरे गिरोह का सरगना है। उसके सहयोग में झारखंड के घाट पहाड़पुर गोड्डा नगर गोड्डा का रहने वाले अनुज कुमार यादव (28) है। जो उस इलाके में गिरोह को संचालित करता है।
विज्ञापन

जबकि यहां जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव निवासी जमालुद्दीन खां (25) अभ्यर्थियों के सेटिंग कराने का काम करता था। 50 हजार में सेटिंग होती थी। पुलिस के मुताबिक जमालुद्दीन परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के बारे में पता करता और उनकी सेटिंग कराता था। पुलिस को उसके पास से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटी का कार्ड भी मिला है, जिसपर उसका नाम लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, पुलिस को उसके पास से महुआरी मुसिया जमानियां निवासी एक छात्रा का आधार कार्ड और पांच लड़कियों की कुल सात फोटो व आठ व्यक्तियों के 18 फोटो और आधार कार्ड की छाया प्रति मिली है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।


सॉल्वर ने पहली पाली की परीक्षा दी, बोला-अच्छा हुआ है पेपर... लाओ पैसा
- पुलिस को सक्रिय देखकर दूसरी पाली की नहीं दी थी परीक्षा, हो गया फरार
- गिरफ्तार किए गए जमालुद्दीन खां और अनुज कुमार यादव ने खोला राज
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सीटेट की दोनों पाली की परीक्षा में से एक में पास कराने का ठेका हुआ था। पहली पाली में साॅल्वर न सिर्फ परीक्षा में बैठ गया बल्कि आसानी से पेपर हल कर बाहर भी आ गया। इसके बाद वह पकड़े गए तीनों आरोपियों से भी मिला। यही नहीं, उसने यह भी कहा कि पेपर अच्छा हुआ है, पैसा लाओ। इसके बाद वह पैसा लेकर भाग गया।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक प्राथमिक और जूनियर के अहर्ता के लिए आयोजित इस परीक्षा में राहुल को पास कराने का ठेका हुआ था। पहली पाली की परीक्षा के ही दौरान एसटीएफ को गड़बड़ी की भनक लग गई, जिसके बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। यह सब देख शायद साॅल्वर पहली पाली की परीक्षा देने के बाद भाग गया।
वहीं, सैदपुर थाने की प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह की ओर से दर्ज कराए गए एफआईआर के मुताबिक पुलिस के पकड़ने पर जमालुद्दीन खां और अनुज कुमार यादव ने कहा कि हम लोग राहुल कुमार का सी-टेट परीक्षा दूसरे व्यक्ति से दिलवाने आए थे। राहुल की जगह पर हम लोगों ने अजय कुमार निवासी पचवाह थाना कोरांव जिला प्रयागराज को साॅल्वर के रूप में बैठाया।
इसके लिए राहुल कुमार के आधार कार्ड को कंप्यूटर से संशोधित कराकर उसमें अजय कुमार की फोटो मिक्स कराकर लगवाया। इसके बाद अजय वेद इंटरनेशनल के स्कूल बासूपुर में आसानी से पहली पाली की परीक्षा देकर निकल भी आया। साथ ही बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। इसके बाद उसने राहुल कुमार का प्रवेश पत्र व प्रश्नपत्र दिया और अपना पैसा लेकर चला गया है।


-----------------

अजय ने अच्छे से साल्व कर दिया है अब तुम खर्चा करो
पहली पाली की परीक्षा में पेपर अच्छा जाने की जानकारी के बाद राहुल कुमार खुश हो गया था। वहीं, उससे वेद इंटरनेशनल स्कूल बासुपुर के पास स्थित सतगुरु ढाबा नसीरपुर में जमालुद्दीन खां और अनुज कुमार यादव पार्टी ले रहे थे।
एफआईआर के मुताबिक वे आपस में बात कर रहे थे। इनमें एक कह रहा था कि राहुल तुम्हारी जगह अजय कुमार ने अच्छे से परीक्षा साॅल्व कर दिया है। अब तुम खर्चा करो। जिसपर वह लड़का बोला कि मेरे भाई मैं तो आप लोगों को पहले ही 50 हजार रुपये दे चुका हूं। आप लोगों को जो खाना-पीना हो उसकी पार्टी में दे दूंगा।
इसी दौरान सतगुरु ढाबा के सामने पुलिस की गाड़ी रुकी तो राहुल कुमार बाइक पर दोनों को बैठाकर नसीरपुर तिराहे की ओर भागने लगा। जिन्हें पुलिस ने तिराहे से करीब 100 मीटर पहले गाजीपुर की तरफ पकड़ लिया, जिसके बाद पूरा राज खुल गया।

---------
सीसीटीवी फुटेज में भी दिखा राहुल की जगह साॅल्वर
वेद इंटर नेशनल स्कूल के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव से पुलिस ने परीक्षार्थी के कक्ष का सीसीटीवी फुटेज भी देखा। जिसमें राहुल कुमार के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को ही परीक्षा देना पाया गया। अभियुक्तगण के बयान के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान अजय कुमार, निवासी पचवाह पोस्ट खजुरी कोरांव प्रयागराज के रूप में की गई है। जांच में पता चला कि मिक्सिंग फोटो लगाकर उसका प्रयोग किया गया है।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed