{"_id":"5f01f8578ebc3e42cc662167","slug":"wine-ghazipur-news-vns534121151","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब की दुकान के खिलाफ उतरे नागरिक, दो घंटे तक किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी शराब की दुकान के खिलाफ उतरे नागरिक, दो घंटे तक किया चक्का जाम
सादात बाजार स्थित रघुवंश चौराहा के पास देशी शराब की दुकान के विरोध में चक्काजाम करते लोग।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
सादात। रघुवंश चौराहा के पास देशी शराब की दुकान खुलने के विरोध में आसपास के दुकानदारों और नागरिकों ने रविवार को मजुई-सैदपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया। ऐसे में एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके समझाने के दो घंटे बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इससे पहले सुबह नौ बजे महिलाएं और पुरुष धरनास्थल पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर आवागमन ठप कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष अगम दास ने धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। आश्वासन दिया कि शराब की दुकान हटाने के संबंध में शीघ्र ही वह अपनी रिपोर्ट एसडीएम जखनिया को भेज देंगे। जाम की वजह से लोगों को परेशानी हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दुकान के सटे पश्चिम तरफ बैंक आफ बड़ौदा है। उसी के पास एटीएम संचालित है। यहां हर रोज सैकड़ों आते है। शराब की दुकान के पास सार्वजनिक स्थान है। यहां पर कई छायादार वृक्ष हैं जहां पेड़ की छाया में यात्री बैठकर आराम करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि पूर्व में यहां के नागरिकों द्वारा शराब की दुकान हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया गया था। जिलाधिकारी ने इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया था। धरना-प्रदर्शन में नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष यादव, लल्लन राय, विनोद चौरसिया, दीपक यादव, संतोष यादव, ओमप्रकाश यादव, खरचू, काजू, मनोज संग काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।