फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will work together to build the grand Ram temple

भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए मिलकर कार्य करेंगे

Sat, 09 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Will work together to build the grand Ram temple
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा के प्रादेशिक मंत्री रामतेज पांडे। - फोटो : GHAZIPUR
औड़िहार। भाजपा मंडल इकाई एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक शनिवार को स्थानीय एक मैरेज हाल में हुई। इसमें मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि भाजपा के सभी घटक अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए मिलकर कार्य करेंगे। मंदिर निर्माण कार्य 15 जनवरी से तेजी के साथ होगा। ऐसे में भव्य मंदिर बनाने के लिए अच्छी खासी धनराशि की आवश्यकता होगी। पार्टी कार्यकर्ता एवं भाजपा के अन्य घटक इसके लिए जन जागरण करते हुए धन जुटाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा के प्रादेशिक मंत्री रामतेज पांडेय ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक करने तथा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपी। इस अवसर पर ओंकार मिश्रा, अखिलेश सिंह, नरेंद्र पाठक, रघुवंश सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, जितेंद्र पाठक, मिथिलेश दीक्षित, कमलेश सिंह, लालबहादुर यादव, ओमप्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र पटेल, मीरा श्रीवास्तव, शीला सोनकर, पूनम मौर्या उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed