फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will take a dip of faith at 124 ghats in the morning and will donate lamps in the evening.

Ghazipur News: सुबह 124 घाटों पर लगाएंगे आस्था की डुबकी, शाम को करेंगे दीपदान

Fri, 15 Nov 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Will take a dip of faith at 124 ghats in the morning and will donate lamps in the evening.
गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली का पर्व शुक्रवार को है। देव दीपावली को लेकर नगर के गंगा घाट सजकर तैयार हो गए हैं। गंगा घाटों पर सफाई का कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को भोर से ही लोग गंगा नदी के 124 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। वहीं, शाम को दीपदान करेंगे। वही, इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार की शाम तक गंगा घाटाें को झालरों से सजाने का कार्य किया जा रहा था। नगर के अलावा ग्रामीण अंचलों में पोखरों व अन्य नदियों के किनारे दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर में प्रमुख रूप से ददरीघाट, कलक्टर घाट व चीतनाथ घाट पर देव दीपावली का आयोजन होता है। चीतनाथ घाट पर 2100 दीप जलाए जाएंगे। यहां रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कलेक्टर घाट पर भी हजारों की संख्या में दीप जलाए जाएंगे। इस दौरान रंगोली भी बनाई जाती है। विभिन्न कलाकृतियों व आकर्षक रंगोलियों पर दीप रखे जाते हैं। इसके कारण गंगा घाटों की आकर्षक छवि देखते ही बनती है। कलेक्टेट घाट पांच हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे। करंडा में मौनी बाबा धाम मठ के पास गंगा घाट पर रंगोली और दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां 11 हजार दीप जलाने की तैयारी है। चंडी माता धाम समिति बहादुरगंज दीपोत्सव मनाया जाएगा। सोमेश्वर महादेव मंदिर ग्राम बैजलपुर सरोवर पर पांच हजार से अधिक दीप जलाने की तैयारी है। दिलदारनगर बाजार माई जी की कुटिया पांच हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे। स्नान के बाद लोग पूजन-अर्चन व दान देंगे। नगर की तरह ग्रामीण अंचलों में भी लोग गंगा व अन्य नदियों में स्नान करेंगे।
विज्ञापन

मन मोह रहा कलक्टर घाट-गाजीपुर। कलक्टर घाट की रंगाई-पुताई कर दी गई है। इस कारण यह गंगा घाट काफी आकर्षक लग रहा है। हर वर्ष कलक्टर घाट पर देव दीपावली का पर्व प्रमुखता से मनाया जाता है। बृहस्पतिवार देर शाम तक कलक्टर घाट को झालरों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से नगर के प्रमुख गंगा घाटों पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण-एसपी डॉ. ईरज राजा ने गंगा नदी के घाटों का निरीक्षण किया। ग्राम चोचकपुर में मेला/घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया । शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed