फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will show fulfillment of the promise made to the public at any cost.

जनता के बीच किए गए वादे को हर हाल में पूरा करके दिखाएंगे

Sun, 15 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Will show fulfillment of the promise made to the public at any cost.
आमजन का जिस तरह से प्यार और सहयोग मिला है, उसको मैं जीवन भर नहीं भूलूंगा। जनता के बीच किए गए वादे को मैं हर हाल में पूरा करके दिखाऊंगा। ये बातें दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित हुए विशाल सिंह चंचल ने कासिमाबाद प्रथम आगमन पर रविवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद वासियों के साथ ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच जो वादा किया है उसको अक्षरश: पूरा करने का प्रयास करूंगा। जिस तरह ग्राम प्रधान मनरेगा का कार्य कराते हैं उसी तरह से मनरेगा का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कराने के लिए मैं धन आवंटित कराने का प्रयास करूंगा। एमएलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव में मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत देने का काम किया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता अभी से तैयार बैठी है। विधान परिषद सदस्य दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद कासिमाबाद और बाराचवर विकासखंड में पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में शिवप्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, ब्लाक प्रमुख बाराचवर विजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रंजीत सिंह, गोलू सिंह, मंजीत, दीपक सिंह, मिंटू सिंह, धर्मेंद्र राय, विपुलेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, उमेश सिंह, रजनीश सिंह, महेंद्र यादव आदि प्रमुख थे। कासिमाबाद में स्वागत समारोह की अध्यक्षता नरेंद्रनाथ सिंह एवं संचालन उमेश सिंह तथा बाराचवर विकासखंड के सभागार में समारोह की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह एवं संचालन शिवजी सिंह ने किया।
विज्ञापन

जिपं सदस्य की अनुपस्थिति रही चर्चा का विषय
कासिमाबाद। विधान परिषद चुनाव से लेकर पार्टी के छोटे-बड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने वाले जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर एवं उनके समर्थकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के हर कार्यक्रम में साए की तरह रहने वाले जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह की अनुपस्थिति को लोग कई मायने में देख रहे हैं। यह एमएलसी चंचल का पहला कार्यक्रम है जिसमें राजकुमार सिंह झाबर और उनकी टीम दिखाई नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed