फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will not leave the district headquarters without obtaining prior permission

पूर्वानुमति प्राप्त किए बिना जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे

Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Will not leave the district headquarters without obtaining prior permission
गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम पहली नवंबर 2021 से प्रारंभ होगा और पांच जनवरी 2022 तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के साथ सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी की भी तैनाती आयोग की ओर से की गई है। सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के पद पर विभिन्न विभागों के अधिकारी आयोग की ओर से तैनात किए गए हैं। पुनरीक्षण के दौरान बिना निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी को सूचित किए अवकाश पर किसी भी सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी का मुख्यालय से बाहर जाना पुनरीक्षण कार्य को प्रभावित करने वाला होगा। निर्देशित किया कि संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी से पूर्वानुमति प्राप्त किए बिना जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों संबंधित विभागाध्यक्षों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने विभागीय अधिकारी को पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अथवा उनकी अनुमति के बगैर कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed