फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will have to be dedicated to completing the academic activities

शैक्षणिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए समर्पित भाव से लगना होगा

Tue, 12 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Will have to be dedicated to completing the academic activities
औड़िहार। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में सोमवार को वाराणसी मंडल के गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली एवं वाराणसी जिले की बेसिक शिक्षा से जुड़ी आवश्यक गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह ने सभी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प एवं मृतक आश्रित नियुक्ति, पीएफएमएस पोर्टल आदि अन्य आवश्यक बिंदुओं के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। समय से कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुपालन में शैक्षणिक गतिविधियों को पूरा करने वाले सभी बिंदुओं को पूरा करने के लिए समर्पित भाव से लगना होगा। बिना टीमवर्क के कोई भी प्रयास फलीभूत नहीं होता, ऐसे में हम सब का दायित्व है कि मंडल को आगे ले जाने का समन्वित प्रयास करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत रॉव ने कहा कि जिले में सभी कार्यों के लिए लगातार बैठक आयोजित कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य को पूरा कराया जा रहा है। ऐसे में जिला शीघ्र ही प्रेरक जनपद बनने की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के बाद डायट प्राचार्य ने भारत सरकार की ओर से पुरस्कृत तीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों वाराणसी के राकेश सिंह, जौनपुर के डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं यहां के बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव तथा जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शालिनी को सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्हें संस्थान की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली सत्येंद्र कुमार सिंह के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, राजेश सिंह, उमेशचंद्र, महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. कल्पना, प्रीति गोयल, राममूर्ति यादव, डायट प्रवक्ता डॉ. अनामिका, हरिओम प्रताप, अभय चंद्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed