फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will come at one o'clock in the afternoon, CM will stay in the district for two and a half hours

दोपहर एक बजे आएंगे, पौने दो घंटे जनपद में रहेंगे सीएम

Wed, 07 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Will come at one o'clock in the afternoon, CM will stay in the district for two and a half hours
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन शुक्रवार को करीब एक बजे जनपद में होगा। वह करीब पौने दौ घंटे जनपद में रहेंगे।
विज्ञापन

राजकीय हेलीकाप्टर से जौनपुर से 12.50 बजे प्रस्थान करेंगे और जनपद के पुलिस लाइन में करीब एक बजे उतरेंगे। यहां से कार द्वारा पीजी कॉलेज गोराबाजार प्रांगण में बाबू राजेश्वर सिंह की प्रतिमा का अनावरण और जनसभा को संबोधित करने के बाद 2.40 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर हेलीकाप्टर से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
सीएम के कार्यक्रम में भारी भीड़ सुनिश्चित हो: जिलाध्यक्ष
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जनता की खुशहाली, जन-जन के सम्मान और आर्थिक उत्थान व भ्रष्टाचार के खात्मे के संकल्प के साथ भाजपा नेतृत्व और प्रदेश सरकार काम कर रही है। उसका प्रभाव दिख रहा है। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लोगों की भारी भागीदारी सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर भारी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंचे। इसका विशेष ध्यान होगा। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, सुनिता सिंह, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, अवधेश राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed