फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   wife Killed husband with help lover in ghazipur Police gave full information about the case

प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला: हत्या के बाद लाश के बगल में लेट गई थी पत्नी, समूह का पैसा करना चाहते थे हजम

Sat, 08 Jun 2024 05:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 05:54 PM IST
सार

Ghazipur News: दोनों ने मिलकर डब्लू राम के हत्या की योजना बनाकर दो जून की देर रात वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद प्रेमी फरार हो गया और ऊषा देवी अपने बच्चों के बगल और पति के शव के पास लेट गई और सुबह होने का इंतजार करने लगी। फिलहाल, पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
wife Killed husband with help lover in ghazipur Police gave full information about the case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सीउरा ग्राम सभा के लम्मही स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा शनिवार किया। मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में यह बात सामने आई कि वारदात को प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम देने के बाद पत्नी पति के ही बदल में अपने चार बच्चों के साथ लेट गई और सुबह होने का इंतजार करने लगी थी।
विज्ञापन


सीउरा ग्राम सभा के लम्हुही पर रकौल निवासी राजेश यादव का ईंट-भठ्ठा है। मई माह के अंत में इसहागपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ निवासी डब्लू राम (48) काम करने अपने परिवार के साथ आया। वह ईट की पथाई का काम करता था। उसकी पत्नी उषा देवी (30) के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वह पूरे परिवार के साथ ईंट के छल्ली पर सो रहा था। सुबह करीब छह बजे बड़ी बेटी सुंदरी (10) उसे उठाने के लिए पहुंची तो चीख पड़ी। पिता डब्लू राम का गला आगे और पीछे से रेता हुआ था। वह खून से लथपथ था।


एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि डब्लू राम दो माह पहले बरेसर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। उसकी पत्नी ऊषा, वहीं के कन्हौरा खुर्द निवासी अभिषेक कुमार (22) से प्यार करने लगी। वो उसी के साथ रहना चाहती थी। 

इसके अतिरिक्त उसने समूह से 70-80 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे वह चुकाना नहीं चाहती थी। उसके प्रेमी को बताया कि समूह द्वारा लिए गए पैसे यदि पत्नी या पत्नी में किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो पैसा वापस नहीं करना पड़ता है। ऐसे में अगर पति को रास्ते से हटा दिया जाए तो पैसा भी नहीं देना पड़ेगा और वो दोनों साथ में रह भी सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed