फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wife had run away with her lover found in field after 11 years he killed her by hitting her head with shovel

UP: पहली के बाद दूसरी पत्नी भी भाग गई, तीसरी की माैत, 11 साल बाद पहली बीवी को देख बाैखलाया पति; कर दी हत्या

Thu, 24 Jul 2025 12:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 24 Jul 2025 12:20 AM IST
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक पति ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी। वह 11 वर्ष पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। खेत में हुए हमले के दाैरान महिला की जेठानी भी घायल हो गई। उसे अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Wife had run away with her lover found in field after 11 years he killed her by hitting her head with shovel
महिला की हत्या के बाद माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में एक युवक ने अपनी पहली पत्नी की फावड़े से सिर कूंचकर हत्या कर दी। जबकि बीचबचाव कर रही उसकी जेठानी को भी घायल कर दिया। उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


शादियाबाद थानाक्षेत्र के मरदानपुर निवासी जय प्रकाश राम की शादी 2009 में वंदना (28) से हुई थी। वंदना अपने घर से करीब 150 मीटर दूर रहने वाले शैलेंद्र राम से प्यार करने लगी। 2014 में वह अपने पति और एक बेटे को छोड़कर शैलेंद्र के साथ चली गई। दोनों शादी करने के बाद दिल्ली में रहने लगे। इसके बाद जय प्रकाश राम ने भी पत्नी को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


लेकिन, वह अपने साथ अपने बेटे को रखता था। इधर, दूसरी पत्नी भी कुछ समय बाद किसी के साथ चली गई। इसके बाद उसने तीसरी शादी की। लेकिन, करीब तीन माह पूर्व तीसरी पत्नी की माैत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

एक माह पहले पहली पत्नी वंदना मरदानपुर स्थित अपने घर आई। बुधवार की शाम छह बजे वह खेत में पशुओं के लिए हरा चारा (चरी) काटने जेठानी कौशल्या (45) के साथ घर से 350 मीटर दूर गई थी। आरोप है कि इसी समय जयप्रकाश राम भी पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस करने लगा और इसी दौरान फावड़े से वंदना पर वार करना शुरू कर दिया।

बताते हैं कि वह बगल के धान के खेत की तरफ भागी। जहां आरोपी ने उसके सिर को फावड़े से कूंचकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई जेठानी कौशल्या पर भी वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय ने उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed