फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   wife attacked from dava

पत्नी ने धारदार हथियार से पति पर किया वार

Sun, 10 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
wife attacked from dava
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव में शनिवार की शाम पति से विवाद के बाद पत्नी ने दाव से वार कर पति को घायल कर दिया। बाद में खुद उसे अस्पताल ले गई। पति की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि गहमर क्षेत्र के सायर गांव निवासी रामनिवास चौधरी का किसी बात को लेकर शनिवार की शाम करीब पांच बजे पत्नी से विवाद हो गया। मामला शांत होने के बजाए बढ़ता ही गया। इसी बीच गुस्साई पत्नी ने दाव से पति के दोनों कंधे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। पति के लहूलुहान होने के बाद पत्नी खुद उसे आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए ले गई। इस मामले में पति ने देर शाम पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed