{"_id":"615c8e6a8ebc3e607647c813","slug":"who-will-give-reservation-when-everything-is-in-private-hands-ghazipur-news-vns6156296122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो आरक्षण कौन देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो आरक्षण कौन देगा
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के तत्वावधान में डॉ. राममनोहर लोहिया-जननायक कर्पूरी ठाकुर जनचेतना जिला महासम्मेलन का आयोजन बंशी बाजार स्थित एक पैलेस में मंगलवार को किया गया। इसके मुख्य अतिथि बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने जातीय जनगणना कराने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को बेचने के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों को मिलने वाले आरक्षण को भी बेच रही है। जब सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो आरक्षण कौन देगा।
उन्होंने लखीमपुर में हुए किसानों के संहार की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ा है। गोरखपुर में व्यवसायी मनीष गुप्ता की पुलिस द्वारा हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा कस्टोडियन डेथ यूपी में हुई है। महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार उत्तर प्रदेश में हो रहा है। किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों काले कृषि कानूनों के चलते देश का किसान तबाह हो जाएगा। किसान कारपोरेट घरानों का गुलाम बनकर रह जाएगा, उसका भविष्य खत्म हो जाएगा। आज लोकतंत्र, संविधान के साथ-साथ गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय और इस देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप खतरे में है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल ने कहा कि गैर बराबरी समाप्त कर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाना ही समाजवादियों का सपना है। कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, विधायक सुभाष पासी, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, पूर्व विधायक विजय कुमार आदि रहे।