फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When the sun brought relief, the parks were bustling with activity and children had fun

Ghazipur News: धूप ने दी राहत तो गुलजार दिखे पार्क, बच्चों ने की मस्ती

Mon, 19 May 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
When the sun brought relief, the parks were bustling with activity and children had fun
गाजीपुर। जनपद में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी का असर पार्कों में देखने को मिला। नगर के पार्क में बच्चों ने खेलकूद संग मस्ती की।
विज्ञापन

तापमान में कमी आने से धूप के तीखेपन में गिरावट महसूस की गई। इसके कारण पूरे दिन सड़कें गुलजार रहीं। लोग जरूरत के कार्यों के लिए बेहिचक सड़कों पर निकले। वर्तमान में मांगलिक सीजन चल रहा है। इसलिए लोगों को बाजार में मांगलिक कार्यक्रमों के सामान की खरीदारी करते हुए देखा गया। वहीं नगर के आमघाट सहकारी कॉलोनी, रवींद्रनाथ टैगोर पार्क समेत आदि पार्क गुलजार नजर आए। बच्चों का कोई ग्रुप खेलकूद में व्यस्त दिखा तो किसी को झूले वगैरह पर मस्ती करते दिखा। पार्क में बच्चों ने छुट्टी का पूरा आनंद लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गपशप करते हुए देखा गया। खेतों में किसान नजर आए तो गलियों व पगडंडियों पर दौड़ते हुए बच्चे। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि दो दिनों के अंदर हल्की आंधी व बूंदाबांदी की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed