फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When residence certificate was rejected woman threw slippers at Lekhpal in ghazipur

UP News: गाजीपुर में महिला ने लेखपाल पर तानी चप्पल, निवास प्रमाण पत्र खारिज करने पर आग बबूला हुई थी महिला

Sat, 30 Aug 2025 05:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Aug 2025 05:42 PM IST
सार

Ghazipur News: जिले के सैदपुर तहसील स्थित तहसीलदार कार्यालय पर एक महिला ने लेखपाल पर चप्पल तान दी। यह देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। विवाद निवास प्रमाण पत्र खारिज करने को लेकर शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
When residence certificate was rejected woman threw slippers at Lekhpal in ghazipur
सैदपुर तहसील स्थित तहसीलदार कार्यालय के गेट से लेखपाल को चप्पल दिखाती महिला। स्रोत- पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के सैदपुर तहसील स्थित तहसीलदार कार्यालय के बाहर शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे उस वक्त भीड़ जुट गई, जब एक महिला ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए चप्पल तान दी। इसी दौरान किसी ने वीडियो, फोटो बनाकर वायरल कर दिया। घटना की वजह लेखपाल के विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए महिला के निवास प्रमाणपत्र का आवेदन खारिज करना है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
धनईपुर के रसूलपुर निवासी अंशु यादव की शादी हो गई थी। अंशु के मुताबिक वहां से उसका संबंध खत्म हो गया और वह मायके आ गई। इस बीच उसने एसआई परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसमें निवास प्रमाणपत्र लगाना है। इसके लिए उसने अपने मायके के पते से आवेदन किया। 
विज्ञापन


इधर, संबंधित हल्का लेखपाल बृजेश ने आवेदन को ये कारण बताते हुए अस्वीकृत कर दिया कि जहां निवास करती हैं वहां से आवेदन करें। इसके बाद अंशु शुक्रवार को तहसील में पहुंची और लेखपाल बृजेश पर आरोप लगाया कि 18 दिनों के बाद अब जाकर आवेदन को रद्द किया गया है। लेखपाल ने कहा कि दोनों पक्ष तहसीलदार के सामने चलकर बात रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: चीख सुनकर दौड़े परिजन, कमरे में खून से लथपथ मिले चाचा- भतीजी; एक की मौत, गले पर थे गड़ासे से वार के निशान


लेखपाल के मुताबिक महिला ने थप्पड़ मारने का इशारा किया तो वहां मौजूद अन्य लोगों ने ऐसा करने से मना किया। लेकिन, महिला ने अपनी चप्पल निकाल ली और लेखपाल पर तान दी। इसके बाद तहसीलदार के यहां गई। 

लेखपाल बृजेश ने बताया कि महिला की शादी अन्यत्र हुई है। लेकिन आवेदन मायके से किया गया है। ऐसे में किस आधार पर महिला का निवास प्रमाण पत्र यहां से बनाया जा सकता है। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पूरा मामला संज्ञान में है। तहसीलदार हिमांशु सिंह ने बताया कि महिला व लेखपाल कार्यालय में आए थे। बातचीत कर भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed